आईटीआई में किया गया रोजगार मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित रोजगार मेले में 134 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से 12 युवाओं को मौके पर ही नौकरी दी गई। इसमें डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने शिरकत की।
इसके लिए 156 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। कंपनियों ने साक्षात्कार और योग्यता परीक्षण के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। इस मेले में मैसर्स व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड, मैसर्स प्रोपाउंड इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स हेलिक्स बायोसाइंसेज जैसी नामी कंपनियां शामिल हुईं। संस्थान के प्राचार्य भगतसिंह ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।