फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 12 किलोमीटर बिछाई जाएगी बिजली की भूमिगत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर के बीच भूमिगत बिजली लाइन की मिली स्वीकृति
विज्ञापन

एक लाख लोगों को होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन की ओर से भूमिगत बिजली लाइन बिछाने की स्वीकृति मिल गई है। पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर के बीच करीब 12 किलोमीटर तक बिछाई जाएगी।
वहीं, 66 केवी बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही भूमिगत बिजली लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। खेड़ी गुजरान में 66 केवी बिजलीघर बनकर तैयार हो चुका है। इस बिजलीघर को चालू करने के लिए पाली स्थित 220 केवी के बिजलीघर से जोड़ने के लिए बिजली लाइन नहीं खींची जा सकी थी। स्थानी लोगों के आग्रह के बाद हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर तक भूमिगत बिजली लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। इसे जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर के बीच लाइन की लंबाई करीब 12 किलोमीटर होगी। 66 केवी खेड़ी गुजरान बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मालूम हो कि बीते वर्ष पाली बिजलीघर से आने वाली हाईटेंशन लाइन को बिछाने का काम अटक गया था। बताया जा रहा है कि लोगों के विरोध की वजह से यह बिजलीघर चालू नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए बिजलीघर को चालू करने के लिए बिजली निगम ने एक नया तरीका निकाला है। अब विभाग ने पाली बिजलीघर से खेड़ी गुजरान बिजलीघर तक बिजली लाइन खींचने के लिए टावर खड़े नहीं करेगा। अब टावर लाइन के स्थान पर भूमिगत लाइन बिछाया जाएगा। इसके लिए विभाग को टावर खड़े करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खेड़ी गुजरान बिजलीघर के चालू होने से पाली बिजलीघर ओवरलोड मुक्त हो जाएगा। इस बिजलीघर का सबसे ज्यादा फायदा सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-59, झाड़सेंतली, डबुआ-पाली रोड, नंगला के आस-पास के उद्योगों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खेड़ी गुजरान बिजलीघर को चालू करने के लिए अब भूमिगत लाइन बिछाने की मंजूरी मिल गई है। इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें