पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके से एक 19 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी, जो मेट्रो मोड़ के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा है, नौ मार्च को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जांच में सामने आया कि वह स्कूल जाने के बजाय एसी नगर स्थित अपनी एक सहेली के घर चली गई थी। सहेली के घर करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद वह वहां से निकल गई, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि छात्रा के जाने की दिशा का पता लगाया जा सके।