फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस के सप्ताहांत अभियान में 116 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक चले तीन दिवसीय 12वें सप्ताहांत अभियान में 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 22.720 किलोग्राम गांजा सहित अन्य अवैध सामान बरामद किए गए। पुलिस ने चार देसी कट्टे, एक कारतूस और 188 बोतल शराब भी पकड़ी। जुआ खेलने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 1,47,450 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, 27 उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर फरार आरोपियों पर कार्रवाई हुई। अभियान के तहत 22 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में चला। इसमें जिले के विभिन्न थानों, अपराध शाखाओं और विशेष टीमों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें