फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से प्लंबर की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव गौंछी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक प्लंबर की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गौंछी निवासी 46 वर्षीय कन्हैया प्लंबर का काम करता था। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। भाई किशन ने बताया कि सोमवार रात गांव के याशीन और उसके परिजनों ने कन्हैया को छत पर रखी पानी की टंकी ठीक करने के काम से बुलाया था। छत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। जब वह छत पर टंकी ठीक कर रहा था तभी हाईटेंशन लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण सुुुरेश ने बताया कि घटना के बाद यासीन के परिजन उसे सिविल अस्पताल बीके ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि यासीन ने इसकी कोई जानकारी कन्हैया के परिजनों को नहीं दी। इसी बात को लेकर कन्हैया के गांव वाले मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में संजय कालोनी चौकी पहुंचे और नारेबाजी क। बाद में पुलिस ने आरोपी यासीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज अब्दुल खान ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें