फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू संदिग्ध संख्या 150 के पार, मरीज हुए 53

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 53 तक पहुंचा
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पीड़ितों का आंकड़ा 53 पर पहुंच गया। वहीं संदिग्धों की संख्या 150 पर जा पहुंची है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नासेन के दो प्रशिक्षु अधिकारियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग सकते में है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सर्दी बढ़ने पर लोगों को खास एहतियात बरतने की बात कही है। मलेरिया विभाग अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि यदि मौसम में इसी तरह सर्दी बनी रही तो स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि बीमारी पीड़ित को स्वस्थ लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। इससे स्वस्थ लोगों में बीमारी फैलने की आशंका कम होगी। स्वाइन फ्लू मरीजों के आंकड़े पर अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की है। डॉ. रामभगत का कहना है कि अच्छी बात है कि लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता है। इससे लोग संदेह की स्थिति में स्वाइन फ्लू की जांच कराने स्वास्थ्य विभाग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें