फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद अंडर-19 वर्ग में बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी अंडर-19 में फरीदाबाद बना विजेता
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में फरीदाबाद की पुरुष टीम ने अंडर-19 में जीत हासिल की है। पानीपत में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें अंडर-14, 17 और 19 उम्र वर्ग में प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। पानीपत टीम को हराकर फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक हासिल कर पहले स्थान पर जगह बनाई।
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन अशोका स्पोर्ट्स फेडरेशन (एएसएफ) के द्वारा किया गया। इसमें प्रदेश भर से महिला एवं पुरुष वर्ग 14, 17 व 19 ने भाग लिया। फेडरेशन के जिला प्रधान कुलदीप राठी ने टूर्नामेंट की अध्यक्षता करते हुए सभी विजेताओं को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश हमेशा से पूरे विश्व में अपना परचम लहराता रहा है। ऐसे युवाओं का जोश और लगन देख कर उन्हें एक नया आयाम देना जरूरी है। पुरुष वर्ग के अंडर- 17 में सोनीपत ने फरीदाबाद को हराकर प्रथम स्थान व स्वर्ण पदक और फरीदाबाद ने रजत पदक प्राप्त किया। पुरुष अंडर-19 में फरीदाबाद ने पानीपत को हराकर प्रथम स्थान व स्वर्ण पदक पर अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कलीराम ने बतौर मुख्यातिथि टूर्नामेंट में शिरकत की। बीलसी आदर्श पब्लिक स्कूल भारत कॉलोनी के चेयरमैन चौधरी जयवीर सिंह ने टीम का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें