जल निकासी और सड़क के गड्ढे भरती रहीं निगम टीमें
फरीदाबाद। मानसून के मौसम में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम की टीम शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जल निकासी, सड़कों पर गड्ढा भरने में जुटी रही। निगम आयुक्त मो. शाईन ने बताया कि पानी की निकासी ठीक ढंग से करने के लिए सभी डिस्पोजल पूर्ण क्षमता से काम कर रहे हैं। सीवरेज लाइन और बड़े नालों में भी पानी की सुचारू निकासी के प्रबंध किए गए हैं। निगम अधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जहां जहां टूटी सड़के और गड्ढे हैं उन्हें भरवा कर मोटरेबल किया जा रहा है। निगम आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी सड़क पर गड्ढा देखें या जलभराव की स्थिति देखें तो निगम मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम 0129-2420055, 2418224, 2415549 पर कॉल कर इसकी सूचना दें। ब्यूरो