बल्लभगढ़ स्टेशन पर बनेगा पे एंड यूज टॉयलेट
फरीदाबाद। मेट्रो स्टेशन की तरह जल्द ही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर पे एंड यूज टॉयलेट बनेगा। निजी कंपनी इसका निर्माण करेगी। इसके बाद यात्री निर्धारित राशि देकर इस सुविधा का प्रयोग कर सकेंगे। इस व्यवस्था से टॉयलेट साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
फरीदाबाद सेक्शन के अंतर्गत फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ दोनों स्टेशन पर पे एंड यूज टॉयलेट निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। फरीदाबाद स्टेशन पर जगह की कमी के कारण प्रस्ताव को स्वीकृति मिलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में फिलहाल बल्लभगढ़ स्टेशन पर इस तरह का टॉयलेट निर्माण होना तय है। हालांकि अभी टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई है। इसके तहत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फिलहाल टॉयलेट साफ सफाई सही तरीके से नहीं होने की यात्रियों की तरफ से शिकायत मिली। अब यात्रियों की शिकायत पर भी विराम लग जाएगा।
वर्जन
फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ दोनों स्टेशन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। बल्लभगढ़ में पे एंड यूज टॉयलेट का बनना तय है। फरीदाबाद में जगह की कमी के चलते नहीं बन पाएगा।
- राजेश कुमार, सीएमआई, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
कोट
स्टेशन के टॉयलेट पर विकलांग शब्द का प्रयोग
फरीदाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग करने के लिए लिए कहा गया है, लेकिन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर अभी भी विकलांग शब्द का प्रयोग हो रहा है। यहां पर यात्री सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय पर लिखा है कि विकलांगों के लिए। इस पर स्टेशन प्रबंधन की रोजाना नजर पडने के बाद भी अब तक बदलाव नहीं किया है। ऐसे में स्टेशन प्रबंधन की उदासीनता एवं अनदेखी सामने आ रही है। स्टेशन अधीक्षक केसी मीणा का कहना है कि मंगलवार को दिव्यांग शब्द को लिखवा दिया जाएगा। पेेंटर को बुलाकर इसे हटाया जाएगा।