फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली के गलत बिलों पर एसडीओ-जेई को फटकार

फरीदाबाद। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए एफआईए कार्यालय में बिजली अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें बिजली निगम के निदेशक एसके बंसल मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बिलिंग संबंधी समस्या पर चर्चा की। गलत बिलों को लेकर एसडीओ और जेई को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

बिजली निगम निदेशक एसके बंसल सुबह करीब 10 बजे एफआईए कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली। उनसे नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि नई बिलिंग एजेंसी को सौंपे गए कार्य के बाद सिस्टम में लगातार सुधार हो रहा है। इस पर निदेशक ने एसडीओ केसी धीमन, सज्जन सिंह, नीरज दलाल, रविदंर अग्रवाल, संजय मंगला, जवाहर सिंह सहित अनेक कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यहां के लचर बिलिंग सिस्टम की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों का बिलिंग सिस्टम पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिलिंग सिस्टम में सुधार के लिए नये सॉफ्टवेयर पर काम किया जाएगा। इसके तहत जल्द ही अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर एमएल रोहिल्ला, कृष्ण स्वरूप, एसके सिंह, ईएक्सईएन जितेंद्र ढुल, श्यामवीर सैनी, नरेश कक्कड़, विकास मोहन दहिया, एसडीओ सत्तार खान, राकेश कुमार, देवेंद्र अत्री, उर्मिला रानी, सुरेंद्र मेहरा, रणवीर सिंह और हेमंत शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें