फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान सेक्टर 23 की महिलाएं निगम मुख्यालय पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
500 परिवारों को नहीं मिल रहा पानी, प्रदर्शन

फरीदाबाद। पेयजल की कम आपूर्ति की समस्या से परेशान सेक्टर-23 गली नंबर 12, 13, 14, 15, 16 और 17 की महिलाएं मंगलवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का नेतृत्व कर रहे पार्षद जयवीर खटाना संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल से मिले।
महिलाओं की शिकायत थी कि पिछले तीन माह से पेयजल आपूर्ति काफी कम है। जयवीर खटाना ने बताया कि सेक्टर 23 में रेनीवेल लाइन नंबर एक और दो से पानी आता है। इस लाइन से पानी पहले बल्लभगढ़ में दिया जाता है, बचाखुचा पानी यहां तक पहुंचता है। आपूर्ति कम होने के कारण ओवरहेड टैंक पूरा नहीं भर पाता। बताया कि वार्ड 4 की कई कॉलोनियों में निगम ने पाइप लाइन नहीं बिछाई हुई है। निगम ने टैंकरों से पानी आपूर्ति पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। अब टैंकर संचालक भी लोगों से मनमाने रेट वसूल रहे हैं। वार्ड 4 में मौजूद संजय कालोनी, पर्वतीया कालोनी, सेक्टर-23, सेक्टर-52 में पिछले 20 दिन से पानी की किल्लत है। संजय कालोनी में निगम ने तीन माह पहले ट्यूबवेल लगाया लेेकिन वह कुछ दिन में ही खराब हो गया। वार्ड के लोग पानी की समस्या लेकर प्रतिदिन उनके पास आते हैं। पार्षद के अनुसार इस समस्या को उन्होंने सदन की बैठक में भी उठाया था। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिन कालोनियों में निगम की पाइपलाइन नहीं है। वहां पर ट्यूबवेल लगवाए जाए। वहीं निगम अपने टैंकर के माध्यम से भी पानी भेजने की व्यवस्था करे। संयुक्त आयुक्त ने आश्वासन दिया अगले सप्ताह तक लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी ट्यूबवेल प्रोजेक्ट रुका
पार्षद जयवीर खटाना ने बताया कि पेयजल समस्या दूर करने के लिए उन्होंने मिनी बोरवेल लगवाने का प्रयास शुरू किया। आरोप लगाया कि फाइल और प्रोजेक्ट तैयार हो गया लेेकिन निगम आयुक्त सलाहकार ने डिजाइन मांग कर फाइल रोक दी। उन्होंने कहा कि शहर में 100 से ज्यादा ट्यूबवेल बोर किए जा रहे हैं। उनमें सलाहकार ने डिजाइन की मांग नहीं की। बताया कि उनके वार्ड के सीएम घोषणा के 56 लाख रुपये के काम दो साल से अटकाए हुए हैं। अधिकारी कहते हैं कि इस मद में धन नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें