फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चंदावली में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव चंदावली में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
फरीदाबाद। राजकीय महाविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत चंदवाली में सरकारी स्कूल के सहयोग से एक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली को स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय माध्यमिक विद्यालय से चलकर गांव की गलियों से होते हुए वापस स्कूल में पहुंची। स्वच्छता रैली के आयोजन में राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीता कौशिक, ब्लॉक समिति अध्यक्ष राजकुमार सैनी, ग्रामवासी जसवंत पंवार और हिमांशु ने विशेष योगदान दिया। इस स्वच्छता जनजागृति रैली में प्राध्यापक जोरावर सिंह, गिर्राज सिंह, गौरव, संजय, आदित्य, विमलेश, सोनिया, दीवांशू, सतीश, शिवकुमार, तरुण नेगी और आयुष गोयल सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें