फरीदाबाद। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान में 110 छात्राओं ने अब तक दाखिले लिए हैं। संस्थान में कुल 540 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन अब तक केवल 450 आवेदन ही दाखिले के लिए प्राप्त हुए हैं। छात्राओं को 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का मौका दिया गया है। तय तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी सीट अगले चरण की सूची में चली जाएगी। दूसरी मेरिट सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें शेष आवेदकों को अवसर मिलेगा। दाखिला संयोजक संदीप कुमार ने कहा कि पहली मेरिट सूची में शामिल सभी छात्राएं 21 जुलाई तक अपने दस्तावेजों की जांच कराकर दाखिला सुनिश्चित करें। संवाद