फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर के आत्महत्या के मामले में 11 नामजद पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अद्वितीय सोसाइटी में 14वीं मंजिल से कूदकर की थी हत्या
विज्ञापन

- सेक्टर-58 थाना पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीकरी स्थित अद्वितीय सोसाइटी में 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मृतक बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी के राजकुमार चौधरी के बेटे आदित्य चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर सेक्टर-58 थाना में दर्ज की गई है।

मामला शनिवार सुबह सामने आया था। 45 साल के राजकुमार चौधरी शनिवार सुबह अद्वितीय सोसाइटी में रहने वाले अपने दोस्त दिनेश के फ्लैट पर गए। दिनेश वहां मौजूद नहीं थे। इसी दौरान राजकुमार ने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। वो नीचे खड़ी एक कार पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वह घर से जाने से पहले वो एक सुसाइड नोट छोड़कर गए जिसमें पार्टनर संजय शर्मा पर 8 करोड़ रुपये का हिसाब न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों पर रुपये लेकर वापस न लौटाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने पार्टनर संजय शर्मा, अमरजीत चावला, कार्तिक शर्मा, कुनाल शर्मा, नेत्रपाल चौहान, विनित और पुनीत, जमील मलिक, सबीर खान, रहीस खान, दिनेश सरपंच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें