फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोरोना के 11 नए मामले आए, संख्या पहुंची 49

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 11 नए मरीजों की पुष्टि की। इस वर्ष एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक है। होम आइसोलेशन और अस्पताल से अब तक 22 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए संक्रमित मरीजों में से सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं उनके परिवार व आसपास रहने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है। नए मरीजों के मिलने के बाद यह संख्या 49 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों में चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 में रहने वाले 57 वर्षीय बुजुर्ग को कोराेना ने अपनी चपेट में लिया है। उप चिकित्सा अधिकारी डॉ राम भगत ने बताया कि होम आइसोलेशन में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें