फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साप्ताहिक जन-समाधान कैंप में 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादातर मामले प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े थे, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए साप्ताहिक जन-समाधान कैंप में 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। यह कैंप ग्रेटर फरीदाबाद स्थित चंदावली नगर निगम जोन कार्यालय में आयोजित किया गया जहां आसपास के गांवों से आए नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

कैंप का संचालन जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी और कर अधिकारी की टीम मौजूद रही जिन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर तुरंत कार्रवाई की। ज्यादातर मामले प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े थे, जिन्हें मौके पर ही दुरुस्त किया गया। कई नागरिकों ने बताया कि पहले उन्हें छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब एक ही जगह पर समाधान मिल रहा है।
विज्ञापन


जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर हर जोन में अलग-अलग दिन ऐसे साप्ताहिक कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि यह पहल पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में अहम कदम है।

उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को चंदावली जोन में आयोजित कैंप में फरीदपुर से तीन, सोतई गांव से दो और पहलादपुर से कई नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे जिनका समाधान कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
विज्ञापन


नगर निगम का यह प्रयास न केवल शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत कर रहा है बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच भरोसा भी बढ़ा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य जोन में भी इसी तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि शहर के हर हिस्से तक त्वरित सेवाएं पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें