फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में टहल रहे दसवीं के छात्र को चाकू मारा

विज्ञापन
अस्पताल में इलाज को पहुंचा चाकू लगने से घायल दसवीं कक्षा का छात्र कर्ण। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
पार्क में टहल रहे दसवीं के छात्र को चाकू मारा
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के लेजर वैली पार्क में मंगलवार शाम को घूम रहे दसवीं कक्षा के एक छात्र को अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में बीके सिविल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल छात्र कर्ण के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उसका भाई एनआईटी दो स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र हैं। वह मंगलवार शाम करीब सात बजे पार्क में टहलने के लिए गया था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात हमलावर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पीठ में ही चाकू छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान चाकू निकाल दिया। लेकिन उसकी पीठ में गहरा जख्म देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी एसआई जैकम खान ने बताया कि घायल कर्ण को आईसीयू में रखा गया है। अभी उसका बयान दर्ज नहीं हुआ है। उसके बड़े भाई अनिल के शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें