फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला : झूले से गिरा व्यक्ति, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला : झूले से गिरा व्यक्ति, हालत गंभीर
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में शनिवार को एम्यूजमेंट पार्क में लगे झूला झूल रहा एक युवक झटका लगने से लटक गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में युवक को एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसके सिर का ऑपरेशन चल रहा है।
मूलरूप से सीतामढ़ी, बिहार निवासी विकास झा, यहां अमर सिंह कॉलोनी, तिलपत में रहते हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी और ससुर प्रेमचंद के साथ सूरजकुंड मेला देखने आए थे। प्रेमचंद ने बताया कि इस दौरान उनके दामाद और बेटी झूला झूलने की जिद करने लगे तो वे लोग मेला में बने एम्यूजमेंट पार्क में चले गए। वहां उनके दामाद विकास झा चेयर वाला झूला (डिस्को झूला) झूलने चले गए। प्रेमचंद के अनुसार अभी झूले ने एक चक्कर भी पूरा नहीं काटा था कि उन्होंने देखा विकास झूले से बाहर लटके हुए हैं और उनके सिर से खून बह रहा है। संभवतया झूले का हत्था टूटने के कारण वह लटक गया होगा और झूले के नीचले हिस्से में चोट लगने से खून बहने लगा।
विज्ञापन

जब तक झूला रुकता काफी खून बह चुका था। घटना की जानकारी पुलिस व मेला प्राधिकरण को मिली तो तुरंत मेले में मौजूद एंबुलेंस से विकास झा को एशियन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार विकास झा के सिर में गंभीर चोट है और उनके सिर का ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर विकास के साथ कंपनी में काम करने वाले साथी भी अस्पताल पहुंच गए। थाना सूरजकुंड प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उपचार के बाद वह जो भी बयान देंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डेढ़ दशक पहले भी हुआ था हादसा
सूरजकुंड मेले के दौरान करीब डेढ़ दर्शक पहले भी झूला टूटने की घटना घटी थी। इसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद मेला प्राधिकरण ने मेले में झूलों पर रोक लगा दी थी। मगर कुछ वर्ष पहले ही इन झूलों को दोबारा से लगाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें