फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन से निगम को हर साल मिलेगे साढे सात करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन से निगम को हर साल मिलेंगे साढे़ सात करोड़ रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से नई विज्ञापन पॉलिसी के तहत तीनों जोनों के ठेके छोड़ दिए गए हैं। मेसर्स मैजिक मीडिया सहित अलग-अलग कंपनियों को ठेका सौंपा गया है। इससे निगम को हर साल लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपये की आय होनी की उम्मीद जताई गई है। पहले यह ठेका दो करोड़ 68 लाख रुपये में छोड़ा गया था। सोमवार को फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन के लिए ई-टेंडर खोले गए। एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद जोन में विज्ञापन का ठेका मैजिक मीडिया को दिया गया। यह कंपनी हर माह निगम को करीब करीब 57 लाख रुपये अदा करेगी। इसी तरह बल्लभगढ़ में विज्ञापन का कार्य ग्लोबल एडवरटाइजिंग कंपनी को सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाइन ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा का पहला जिला बना है जहां सरकार की नई एडवरटाइजिंग पॉलिसी को पूरी तरह से लागू किया गया। इससे निगम के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें