फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर यात्रियों का नहीं करना होगा रोडवेज बसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज तैयार
विज्ञापन


फरीदाबाद। इस दिवाली और भैया दूज पर लोगों को अपने घर जाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजार नहीं करना होगा। त्योहार के मद्देनजर रोडवेज प्रबंधन ने पहले ही 30 अतिरिक्त बसें सड़क पर उतार दी हैं। दिवाली और भैया दूज पर इन अतिरिक्त बसों को स्थानीय और लंबे रूट के यात्रियों की सुविधा के आधार पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली और भैयादूज पर यात्रियों की संख्या में हर साल इजाफा होता जा रहा है। इसके मद्देनजर बल्लभगढ़ डिपो प्रबंधन ने तीस बसें बढ़ाई हैं। रोडवेज डिपो जीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डिपो से रोजाना औसतन 140 से 150 बसें संचालित की जाती थीं। कार्यशाला में खराब पड़ीं 30 बसों को दुरुस्त कराया गया है। हेड मेकेनिक राम किशन की टीम ने रिकॉर्ड समय में इन बसों को तैयार कर ऑन रोड किया। रोडवेज डिपो के आंकड़ों के मुताबिक डिपो से आगरा-मथुरा रूट, भरतपुर रूट, हरिद्वार रूट, सोहना रूट, लखनऊ रूट पर बसों का संचालन किया जाता है। दिवाली और भैयादूज पर कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, इस कारण दूसरे रूटों की बसें डायवर्ट करनी पड़ती हैं। जीएम भूपेंद्र सिंह के अनुसार, तीस बसों के रोड पर उतरने से अब अन्य रूट की बसों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान पर बेटिकट यात्रियों और अवैध रूप से माल ढोने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए भी इंस्पेक्टरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें