सतीश बने रोटेरियन क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के प्रधान
फरीदाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा नवनियुक्त टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन सीकरी स्थित गोल्डन गैलेक्सी में किया गया। नवनियुक्त टीम में प्रधान रोटेरियन सतीश गुप्ता, महासचिव मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रवि गर्ग का प्रधान गौतम चौधरी और महासचिव रमेश झावर ने कॉलर पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए क्लब को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। क्लब समय-समय पर रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, पौधरोपण सहित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद के साथ ही समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा 51 हजार की राशि ब्लड बैंक को भेंट की गई। शपथ ग्रहण समारोह में रोटेरियन अरुण बजाज, पवन गुप्ता, भव्य तायल, पंकज गर्ग, संदीप मित्तल, अनुभव महेश्वरी, ओपी कांबोज, विजय गुप्ता, मुकेश वर्मा, योगेश अग्रवाल, हरीश मित्तल, मीनाक्षी गुप्ता, मंजू बजाज, पुनीता भाटिया, सुमीता मित्तल, हंसराज आहूजा, सहित उद्योगपति जेपी मल्होत्रा, पप्पूजीत सिंह सरना, आनंद मोहन भाटिया, सीबी रावल, रोटरी ब्लड बैंक के प्रधान सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो