फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक डाउन से परेशानी, 5 घंटे से ज्यादा रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्रेक डाउन से परेशानी, घंटों बिजली गुल
फरीदाबाद। सेक्टर-55, सेक्टर-5 और संजय कालोनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 5 से 6 घंटे पावर कट की समस्या रही। इन इलाकों में ब्रेक डाउन के कारण घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति न होने से शहरवासी दिन भर परेशान रहे।
संजय कालोनी में करीब 6 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। सेक्टर-55 स्थित हाउसिंग बोर्ड में ब्रेक डाउन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। एनआईटी-5 में एफआईए में पेड़ गिरने से सुबह 5 से 10 बजे पांच घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी। बृहस्पतिवार को गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के लिए पावर सप्लाई भी बहाल नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी-5 के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र अत्री ने बताया कि पेड़ गिरने से उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रभावित क्षेत्र पर 5 घंटे का मरम्मत कार्य करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसी तरह अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी परेशानी बनी रही। लोगों ने शिकायत कर अपनी परेशानी के बारे में बिजली वितरण विभाग को जानकारी दी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की परेशानी दूर करने में हर क्षेत्र में करीब चार घंटे का वक्त लिया। एनआईटी क्षेत्र में सुबह, सेक्टर-55 शाम को और दूसरे क्षेत्रों में दोपहर तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें