फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप उद्यमियों को मिलेगा मुद्रा का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टार्टअप उद्यमियों को मिलेगा ‘मुद्रा’ का साथ

फरीदाबाद। पूंजी की समस्या से जूझ रहे शहर के छोटे स्टार्टअप उद्यमों की मदद अब प्रधानमंत्री मुद्रा योजना करेगी। इन उद्यमियों को उनकी जरूरत के आधार पर मुद्रा ऋण दिया जाएगा।
जिला उपायुक्त समीर पाल सरो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सेक्टर 12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय मुद्रा प्रोत्साहन अभियान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दरअसल स्टार्टअप उद्यमों को विभिन्न स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जा रही है। मुद्रा योजना तीन स्तरीय ऋण योजना है। स्टार्टअप बिजनेस शुरू करने के इच्छुक उद्यमियों शिशु ऋण यानी 50 हजार रुपये तक का कर्ज दिया जाता है। किशोर ऋण उन स्टार्टअप को दिया जाता है जो शुरू तो हो चुके हैं लेकिन खुद को स्थापित करने के लिए उन्हें पूंजी की आवश्यकता है। किशोर ऋण 5000 से 5 लाख रुपये तक मिल सकता है। तरुण ऋण के तहत उन उद्योगों को रखा गया है जो अच्छी तरह स्थापित हो चुके हैं लेकिन उन्हें विस्तार के लिए पूंजी की जरूरत हो। तरुण उद्यमों को 5 लाख से 10 लाख रुपये तक कर्ज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और वित्तमंत्री हरियाणा कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को मुद्रा लोन समारोह में उद्यमियों को लाभान्वित करेंगे। बताया कि 8 अप्रैल 2015 से शुरू की गई इस योजना का लाभ जिले के सभी बैंकों से लिया जा सकता है। अगस्त माह के अंत तक जिले में 3.94 लाख उद्यमियों ने 4626 करोड़ रुपये के मुद्रा लोन लिए हैं। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि शनिवार को समारोह में पहुंच कर इस योजना का लाभ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें