फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में 100 छात्राओं ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान में पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद 100 छात्राओं ने दाखिला लिया है। छात्राओं को 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने का मौका दिया गया है। तय तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी सीट अगले चरण की सूची में चली जाएगी। दूसरी मेरिट सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें शेष आवेदकों को अवसर मिलेगा। रिक्त सीटें होने पर तीसरी सूची भी जारी की जाएगी। बता दें कि संस्थान में कुल 540 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन अब तक केवल 450 आवेदन ही दाखिले के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन




प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। छात्राएं संस्थान की वेबसाइट पर मेरिट सूची देख सकती हैं। दस्तावेजों की जांच के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन पंजीकरण की रशीद अनिवार्य है। दाखिला संयोजक संदीप कुमार ने कहा कि सभी छात्राएं किसी तरफ की परेशानी से बचने के लिए समय पर प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें