फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरा भाई बना मॉन्स्टर: 10 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, बच्ची की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Feb 2026 06:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। दोनों परिवार यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
10 साल की बहन से मौसी के बेटे ने किया दुष्कर्म - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आईएमटी क्षेत्र के अंदर आने वाले गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची की मौसी का बेटा है। जिसकी उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है। थाना महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

शाम को बिगड़ी बच्ची की हालत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची 25 फरवरी की दोपहर को तीन बजे घर पर अकेली थी। बच्ची का भाई और मां एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। दोनों काम पर गए हुए थे। तभी उनकी मौसी का बेटा उम्र 15 साल घर पर आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शाम को बच्ची की हालत खराब होने पर उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

यूपी के रहने वाले हैं दोनों परिवार
अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची और परिजनों ने जानकारी ली। पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। दोनों परिवार यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें