फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लोन का झांसा देकर 1.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर के खाते में साइबर ठगों ने सेंध लगा दी। इंजीनियर को दो लाख रुपये के पर्सनल लोन का झांसा देकर खाते संबंधी जानकारी हासिल कर ली और तीन बार में 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पांच माह बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। पीड़ित हितेश ने शिकायत में बताया है कि वह बसेलवा कॉलोनी का रहने वाला है। फरवरी 2020 में उसके मोबाइल पर एक निजी बैंक के अधिकारी का फोन आया। उसने उन्हें दो लाख रुपये का पर्सनल लोन देने की बात कही। उस समय इंजीनियर को कुछ पैसों की जरूरत थी। वह लोन लेने के लिए राजी हो गए। इसका फायदा उठाकर साइबर ठगों ने खाते की जानकारी हासिल कर ली और करीब 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। हालांकि बात करने पर उसने कुछ दिनों में ये पैसे रिफंड होने का झांसा दिया था, मगर रुपये वापस नहीं आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें