फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: कुत्ते के काटने पर बदला युवक का व्यवहार, लोगों पर झपटा; पड़ोसियों ने हाथ-पैर बांध पहुंचाया अस्पताल

Sat, 18 Jul 2026 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

शुक्रवार को सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक युवक का व्यवहार अचानक असामान्य हो गया। उसने आसपास मौजूद कई लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया।
विज्ञापन
dog bite - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले में रेबीज के संदिग्ध मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक युवक का व्यवहार अचानक असामान्य हो गया। उसने आसपास मौजूद कई लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। युवक के अकेले रहने के कारण पड़ोसियों ने किसी तरह उसे काबू किया, हाथ-पैर बांधे और निजी एंबुलेंस से बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया।   

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार और जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अकेला रहता है। कुछ समय पहले उसे एक कुत्ते ने काटा था। शुक्रवार को उसका व्यवहार अचानक बदल गया और वह आसपास मौजूद लोगों पर झपटने लगा।

इस दौरान उसने कई लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।  वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया, मामला संज्ञान में आया है। मरीज की स्थिति का आकलन किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें