फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ उसकी कार लेकर निकला युवक, मेट्रो पिलर से टकराकर हुई मौत, साथी गंभीर

Thu, 06 Aug 2020 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पिलर से एक अनियंत्रित कार टकरा गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आकाश बुरी तरह घायल हो गया। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिव दुर्गा विहार निवासी राजकुमार कार चलाना सीख रहा था। सुबह वह दोस्त आकाश के साथ उसकी कार में घर से निकला था। मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सीधी मेट्रो पिलर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


इस हादसे में राजकुमार की जान चली गई और दोस्त आकाश गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें