फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः वीवो मोबाइल की कंपनी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

Fri, 11 Oct 2019 12:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
वीवो कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के व्हर्लपूल औद्योगिक क्षेत्र, एनआईटी स्थित वीवो मोबाइल कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पंखे में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

विज्ञापन


यह आग देखते ही देखते बहुत कम समय में पूरे फ्लोर में फैल गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

वहीं एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने भी यहां की सप्लाई को काट दिया। इस वक्त राहत व बचाव कार्य जारी है और कंपनी के अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें