फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, जानिए किन्हें लगाया गया जिले का पहला वैक्सीन

Thu, 26 Nov 2020 06:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फरीदाबाद में हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार से कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया। इसका शुभारंभ उपायुक्त यशपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर और भारत बायोटेक की ओर से लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीन को लेकर यह एक अच्छा प्रयास है। देश में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। लोगों को वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने के लिए आगे आना चाहिए। ट्रायल का पहला दिन होने के चलते केवल 15 वैक्सीन लगाए गए। शुक्रवार से प्रतिदिन 25 से 30 वर्षीय लोगों को वैक्सीन लगाए जाएंगे और एक व्यक्ति को दो वैक्सीन लगेगी। दूसरा वैक्सीन 28 दिन बाद लगेगा।

जिले में पहला वैक्सीन आईएमए की जिला अध्यक्ष डॉक्टर पुनीता हसीजा को लगाया। वैक्सीन लगने के बाद उन्होंने कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है कि वैक्सीन ट्रायल के लिए फरीदाबाद को चुना गया। लोगों को इस सामाजिक कार्य के लिए आगे आना चाहिए। यदि ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही वैक्सीन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें