फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : घर से नाराज होकर निकली 10 साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया 

Fri, 09 Oct 2020 07:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से नाराज होकर निकली 10 साल की एक बच्ची को थाना एनआईटी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने परिजनों से मिलाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एनआईटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की सड़क पर अकेले घूम रही है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाल कल्याण समिति के सदस्यों को भी बुला लिया। पुलिस टीम ने पहले बच्ची को खाना खिला बातचीत शुरू की। उसने बताया कि वह माता-पिता से नाराज होकर घर से भाग आई है।

टीम ने उसके घर का पता पूछा, मगर उसने नहीं बताया। इसके बाद बच्ची को एसीपी धारणा यादव के पास ले जाया गया। उन्होंने उसकी काउंसलिंग कर उसके माता पिता का नाम और घर का पता जाना। 
विज्ञापन


उसके बाद बच्ची के माता-पिता को बुलाया। बच्ची उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी। माता-पिता ने पुलिस को बताया कि शरारत करने पर उन्होंने डांट दिया था, जिस कारण वह घर से निकल गई।

इसके बाद तीनों को समझाया गया, जिसके बाद वह उनके साथ जाने को तैयार हो गई। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने इस कार्य के लिए एनआईटी थाना पुलिस की प्रशंसा की और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अगर बच्चे गलती करते हैं तो उनके साथ मारपीट या डांटने की बजाय उन्हें प्यार से समझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें