फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः एनआईटी-5 में चल रहा था गोरखधंधा, व्हाट्सएप से लगती थी बोली, क्राइम ब्रांच ने किया भंडाभोड़

Fri, 21 Aug 2020 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

- मुख्य आरोपी राजेश समेत छह गिरफ्तार 
- 240 कैसीनो क्वाइन समेत 15830 रुपये व चार कैसीनो प्ले कार्ड बरामद 
विज्ञापन
कसीनो का भांडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने कैसीनो खिलाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया है। मौके से क्राइम ब्रांच की टीम ने छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 48 हजार रुपये कीमत की 240 कैसीनो कॉइन, 15830 रुपये समेत 04 कैसीनो के प्ले कार्ड बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि एनआईटी पांच क्षेत्र के एक मकान में कैसीनों खिलाने की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान पर दबिश देकर मुख्य आरोपी राजेश समेत छह लोग खिलाड़ी गुलशन,  दिविक उर्फ बिट्टू, करन, पारस व वरूण को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की उम्र 30 से 38 साल के बीच है और सभी एनआईटी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 

उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल राय को सूचना मिली थी कि एनआईटी पांच के एक मकान में टोकन के आधार पर जुआ खेला जाता है। जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर मौके से छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनआईटी थाना में गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी राजेश ने पूछताछ में बताया कि खेलने वाले खिलाड़ियों को दिन में क्वाइन बेच दिया जाता था। जिसकी कीमत 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक होती थी। रात के समय सभी खिलाड़ी अपने-अपने क्वाइन को लेकर उसके घर में एकत्रित होते थे।

जो लोग नहीं आ पाते थे वह व्हाट्सएप या मोबाइल कॉल के जरिये खेल की ऑनलाइन बोली लगाते थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल राय ने बताया कि करीब तीन-चार माह पहले से इन लोगों ने जुआ खेलने का यह तरीका अपनाया था। जिसकी सूचना मिलने पर मामले में मुख्य आरोपी समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें