फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad : युवती के पीछे छोड़ा पालतू कुत्ता, शिकायत करने पर आरोपी ने भाई का सिर फोड़ा, गालियां दीं

Sun, 06 Nov 2022 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

Faridabad : युवती ने किसी तरह खुद को बचाया। परिजन मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो आरोपी ने पीड़िता के भाई के सिर में ईंट दे मारी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके में शुक्रवार शाम परिजनों के साथ हरिद्वार जा रही युवती पर पड़ोसी ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया। परिजन मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो आरोपी ने पीड़िता के भाई के सिर में ईंट दे मारी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसजीएम नगर बांध रोड निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शुक्रवार को वह परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। बहन घर के बाहर इंतजार कर रही थी। इस दौरान उनके पड़ोसी मोहित ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बहन के पीछे छोड़ दिया। युवती समय रहते भागकर घर के अंदर आ गई। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी।  

दीपक व उसके पिता मामले की शिकायत करने आरोपी के घर गए। आरोप है मोहित ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दीपक के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें