फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बनी टीम, बिना खेले ही आउट हुआ फरीदाबाद

Wed, 19 Feb 2014 06:59 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में 25 फरवरी से होने वाली स्टेट इंटर सेंटर प्रतियोगिता में फरीदाबाद का दो खेलों में सूपड़ा साफ होने वाला है। कोच के अभाव में दो खेलों की टीमें प्रतियोगिता में शिरकत नहीं करेंगी।
विज्ञापन


खेल विभाग 25 से 27 फरवरी तक अंबाला में राज्य स्तरीय इंटर सेंटर प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी की टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में केवल खेल विभाग की टीमें ही अपने कोच के साथ हिस्सा लेती हैं, जबकि फरीदाबाद में फुटबॉल व हॉकी के सरकारी कोच कई साल से नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रीन एंड क्लीन सिटी मैराथन 23 को

ऐसे में ये दो टीमें भाग नहीं ले सकेंगी। विभाग के पास केवल वॉलीबॉल का ही कोच है, लेकिन इसकी पूरी टीम नहीं बन पा रही है, जिसकी वजह से इसके भी शिरकत करने में असमंजस बना हुआ है। बोर्ड परीक्षा के कारण बच्चे प्रतियोगिता में जाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन खेलों को शामिल किया गया है। फरीदाबाद में फुटबाल और हॉकी के कोच नहीं हैं, इसलिए टीमें भेज पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें