फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: ग्रामीण मतदाता भी डालेंगे निगम चुनाव में वोट

Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
वोटर (डेमो प‌िक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से फरीदाबाद नगर निगम चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव पर्यवेक्षक सुप्रभा दहिया ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फरीदाबाद निगम के कुल 40 वार्डों में रिहायशी सेक्टरों व कालोनियों के अलावा लगभग तीन दर्जन गांव भी शामिल हैं। जिले के 10 सक्षम अधिकारियों को चार-चार वार्डों की जिम्मेदारी देकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है जो 21 से 27 दिसंबर की निर्धारित अवधि में अपने-अपने कार्यालयों में उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र प्राप्त करेंगे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंद्रशेखर, कानून एवं व्यवस्था पर्यवेक्षक जगदीश नागर, चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया व नगराधीश सतबीर मान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके उपरांत नामांकन-पत्रों की छटनी व चुनाव चिन्ह् आबंटन के बाद चुनाव प्रचार कार्य जोर पकड़ेगा। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने संबंधित वार्डों में समस्त आवश्यक कार्यों की जांच के साथ-साथ मतदान केंद्रों की भी स्वयं जाकर तसल्लीपूर्वक जांच सुनिश्चित करें। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की विशेष निगरानी रखकर स्वच्छ एवं स्वतंत्र मतदान कराने को कहा गया।

दहिया ने अधिकारियों को इस चुनाव के संबंध में आयोग की ओर से उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित खर्च के नियंत्रण के अलावा कई अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि नियमानुसार निर्धारित सभी पहलुओं एवं हिदायतों की अनुपालना में फरीदाबाद नगर निगम का यह चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें