फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः मां के सामने उसके दो बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंका, आरोपी फरार

Fri, 26 Jul 2019 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन

दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जिसमें एक शख्स ने मां के सामने उसके दो बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह फरीदाबाद के वाईएमसीए फ्लाईओवर पर हुई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह महिला बल्लभगढ़ निवासी अपने एक जानकार के साथ रात डेढ़ बजे बल्लभगढ़ से स्कूटी पर ओल्ड फरीदाबाद जा रही थी। जब वाईएमसीए पुल के ऊपर पहुंचे तो उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने महिला के 2 साल के बेटे बृजमोहन और 4 साल की बेटी शिवानी को पुल के ऊपर से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम पंकज ठाकुर है और पीड़ित मां सीमा ओल्ड फरीदाबाद की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें