फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन कर बोला-दोस्त के साथ हूं, कुछ देर में घर आ जाऊंगा, होटल के कमरे में मिली लाश

Wed, 19 Feb 2020 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद के व्यवसायी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के एक होटल में बुधवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कमरे में युवक का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने दोनों हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बता दें कि फरीदाबाद सेक्टर-7 निवासी अतुल त्यागी ने होटल डिलाइट में दोनों हाथों की नस काट कर आतमहत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि 2016 में उनकी फैक्टरी में आग लगने के कारण काफी नुकसान हो गया था। इस कारण वह परेशान चल रहे थे और उन्होंने अपनी नस काटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतुल की पत्नी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12.30 बजे अतुल ने उन्हें फोन कर कहा था कि वो अपने एक दोस्त के साथ हैं और कुछ घंटे में घर आ जाएंगे।
विज्ञापन


जब कई घंटों बाद भी अतुल घर नहीं आए तो परिवारवालों ने उनकी खोज शुरू की। वहीं दूसरी ओर जिस होटल में अतुल रुके थे उसका मालिक भी उनका जानकार था। उसे कुछ शक हुआ तो अन्य दोस्तों से अतुल के घर का नंबर लेकर फोन कर बुलाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

घरवालों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जब खटखटाने पर होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया गया। दरवाजा खुलते ही सभी हैरान रह गए। अतुल का शव जमीन पर पड़ा था। उसके दोनों हाथों से खून बह रहा था।

अतुल ने नस काटने के लिए जिस ब्लेड का उपयोग किया था पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही अतुल की जेब से भी एक ब्लेड बरामद हुआ है। पुलिस को होटल के कमरे से एक डायरी भी बरामद हुई, जिसके 6-7 पन्नों पर अतुल ने कुछ लिखा है। हालांकि पुलिस उसे सुसाइड नोट नहीं बता रही है।

अतुल ने डायरी में अपने किसी दोस्त का जिक्र करते हुए परिवार के देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी है। बताया जा रहा है कि यह डायरी अतुल ने अपनी मौत से पहले लिखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें