फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः मारपीट का किया विरोध तो छत पर चढ़ कर शुरू कर दी फायरिंग और फिर....

Fri, 10 Jul 2020 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
छत पर चढ़कर गोली चलाने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद केे सूरजकुंड थाना के बड़खल गांव में दो युवकों के बीच विवाद ने इतना गहरा रूप ले लिया कि आरोपी युवक शमीम ने अपनी छत पर चढ़ कर पीड़ित मुस्तकीम व उसके दोस्तों पर फायरिंग करने लगा।

विज्ञापन


इस मामले की सूचना मिलते ही अनखीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जहां से शमीम को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बड़खल के गली नंबर छह में रहने वाला मुस्तकीम दोस्त सलमान व नसीम के साथ बाजार जा रहा था। तभी गली में सम्मी, साहिल, शाहरुख और बुग्गड़ ने घर से निकल कर उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध जताने पर घर की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। अनखीर चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें