छत पर चढ़कर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद केे सूरजकुंड थाना के बड़खल गांव में दो युवकों के बीच विवाद ने इतना गहरा रूप ले लिया कि आरोपी युवक शमीम ने अपनी छत पर चढ़ कर पीड़ित मुस्तकीम व उसके दोस्तों पर फायरिंग करने लगा।
इस मामले की सूचना मिलते ही अनखीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जहां से शमीम को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बड़खल के गली नंबर छह में रहने वाला मुस्तकीम दोस्त सलमान व नसीम के साथ बाजार जा रहा था। तभी गली में सम्मी, साहिल, शाहरुख और बुग्गड़ ने घर से निकल कर उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी।
विरोध जताने पर घर की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। अनखीर चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया है।