फरीदाबाद के शराब कारोबारी देवेंद्र गुप्ता के अलग-अलग ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापे मारे। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र गुप्ता के बल्लभगढ़ स्थित घर के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में करीब 50 स्थानों पर रेड की जा रही है।
विज्ञापन
देवेंद्र गुप्ता अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अंतर्गत आने वाले अग्रवाल कॉलेज व स्कूलों का भी संचालन करते हैं। आयकर विभाग की टीम वहां भी कार्रवाई कर रही है। शिक्षण संस्थान व शराब के कारोबार के अलावा देवेंद्र गुप्ता का कंस्ट्रक्शन का भी काम बताया जा रहा है।