फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट शहर की रेस से फरीदाबाद बाहर

Fri, 29 Jan 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रथम चरण के लिए 20 शहरों को स्मार्ट शहर बनाने की घोषणा कर दी है। अपना शहर फरीदाबाद इस रेस से बाहर हो गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन के तहत टॉप 20 में शामिल होने के लिए नगर अधिकारियों ने काफी काम किया था, मगर इसमें सफलता नहीं मिल पाई।

इस योजना के प्रथम चरण की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल का एक भी शहर शामिल नहीं है।

इस योजना में शामिल 97 शहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी प्रतियोगिता में 96वें तो देहरादून अंतिम पायदान पर है।

प्रथम चरण में 100 में 78 अंक हासिल कर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहले नंबर पर तो 54 अंक हासिल कर भोपाल 20वें स्थान पर रहा। सूची में 12 राज्यों के 20 शहरों को जगह मिली है।

11 शहरों में से एक को भी नहीं मिली प्रथम चरण में जगह, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, बिहार और बंगाल के शहर भी शामिल नहीं
ये बनेंगी स्मार्ट सिटीभुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, जबलपुर, विशाखापट्टनम, सोलापुर, धवनगिरी, इंदौर, एनडीएमसी, कोयंबटूर, काकिनाडा, बेलगाम, उदयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, लुधियाना और भोपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें