फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ की चार्वी का ‘द वाइस किड्स’ में चयन

Fri, 29 Jul 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गायिकी के क्षेत्र में बल्लभगढ़ की एक और बेटी सफलता के झंडे गाड़ने वाली है। सेक्टर-7 की चार्वी चावला अपनी सुरीली आवाज से निजी टीवी के ‘द वाइस किड्स’ में शामिल होकर मुंबई का टिकट पाने में सफल रही हैं।
विज्ञापन


सुरीली, प्रतिभावान, हुनरमंद 13 वर्षीय गायिका चार्वी 30 जुलाई को रात 9 बजे पहली बार टीवी पर अपनी गायिकी का हुनर दिखाएंगी। स्वर साधना मंदिर की संचालिका अंजू मुंजाल की शिष्या रहीं चार्वी एमवीएन स्कूल में 8वीं की छात्रा हैं।

उनकी गायिकी का शहर कई बार जलवा देख चुका है। स्कूल व कई बड़े समारोहों में अपनी सुरीली आवाज का लोहा मनवा चुकी छोटी गायिका को अब यहां का ‘लता मंगेसर’ कहा जाता है। इस गायिका ने द्वारका में हजारों बच्चों के बीच हुए मुकाबले में अपनी आवाज का लोहा मनवाते हुए मुंबई का रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 54 में शाम‌िल हुई चार्वी

मार्च में हुए मेगा राउंड के दूसरे भाग में जजों को यह गायिका ऐसी भा गई कि उन्होंने उन्हें मुंबई आने का न्योता दे दिया। शो के लिए देश भर में हुए राउंड के बाद 93 बच्चों का चयन हुआ है।

22 जून को चार्वी ने टॉप 54 में भी बना ली है। 30 जुलाई को होने वाले शो के बाद उनके टॉप 18 में आने की पूरी उम्मीद है। इस शो में वह गायक शेखर की टीम सदस्य के तौर पर प्रस्तुति देगीं।

जज के तौर पर वहां प्रसिद्ध गायक शान, शेखर और गायिका नीति शेखर रहेंगे। शो को लेकर चावला परिवार खासा उत्साहित है। मां ज्योति चावला, पिता श्रवण सहित उसकी गुरू अंजू मुंजाल ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और सफलता के लिए दुआ मांगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें