फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फरीदाबाद फायरबर्ड्स बनी एनसीआर टी-20 चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
खिताबी जीत से युवा खिलाड़ियों के लिए खुले दिल्ली टी-20 और बड़े टूर्नामेंटों के रास्ते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली की गलियों में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं का सफर अब सीधे आईपीएल की चौखट तक पहुंच गया है। चार अक्तूबर को खेले गए फाइनल में फरीदाबाद फायरबर्ड्स ने 14.2 ओवरों में 111 रन बनाकर एनसीआर टी-20 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ फरीदाबाद के स्थानीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है।
पुरस्कार वितरण समारोह में 1983 विश्व कप के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और दस लाख रुपये का चेक दिया। मदन लाल ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक शुरुआत है। लीग का मुख्य उद्देश्य गली क्रिकेटर्स और उभरते टैलेंट को बड़ा मंच देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई की नजरों में इन युवा प्रतिभाओं ने जगह बना ली है। बोर्ड अब इन्हें प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट्स और बड़े क्रिकेट क्लबों में खेलने का मौका दे रहा है। खिताबी जीत के बाद फरीदाबाद फायरबर्ड्स के लिए दिल्ली टी-20 के दरवाजे खुल गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली टी-20 में खेलने से इन खिलाड़ियों को स्टेट लीग और भविष्य में आईपीएल जैसी लीग में खेलने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें