फरीदाबाद के मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर में स्थित टाटा कंपनी के गोदाम में बुधवार देर रात भयंकर आग लग गई, जिस पर सुबह तक भी काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां इस वक्त भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। खबर है कि इस आग में कंपनी का करोड़ों का माल जलकर राख हो गया है।