फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हुआ पूरा परिवार, 11 वर्षीय बच्ची घर में रह गई अकेली, पड़ोसी व किराएदार दे रहे खाना

Tue, 12 May 2020 11:21 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना संकट एक परिवार पर आफत बन कर टूटा है। सेक्टर-28 निवासी एक पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ गया है। इस कारण एक 11 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली रह गई है। बच्ची के पड़ोसी और घर की ऊपरी मंजिल में रह रहे किराएदार घर के दरवाजे पर खाना देते हैं तो बच्ची खा पाती है। विडंबना यह कि रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। सीमाएं सील होने के कारण रिश्तेदार भी बच्ची से दूर हो गए हैं। 

विज्ञापन


कोविड-19 में उपचाराधीन बच्ची की मां ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी भी संक्रमित हैं। वह उनके साथ ही अस्पातल में उपचाराधीन हैं। इस शनिवार संक्रमण के कारण उनकी 73 वर्षीस बुजुर्ग सास की मौत हो चुकी है। अब ससुर-पति और उनकी पांच साल की बेटी संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 11 वर्षीय बटी घर पर अकेली है।

मामले की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को दी गई तो उन्होंने महिला पुलिस कर्मी बच्ची की सुरक्षा के मुहैया कराने का आश्वासन परिवार को दिया है। बच्ची की मां ने बताया कि बेटी पड़ोसियों के दिए खाने व उपायुक्त कार्यालय से मिलने वाले फल खा रही है। सुरक्षा की परेशानी है। इसके लिए प्रशासन ने आश्वासत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें