फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: जिले में साइबर थाना बनकर तैयार, हरी झंडी का इंतजार, पीड़ित सीधे कर सकेंगे शिकायत

Thu, 10 Sep 2020 11:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद साइबर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद में जिले का साइबर थाना बनकर तैयार हो चुका है। थाने की इमारत की रंगाई-पुताई के साथ तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार देर शाम पुलिस आयुक्त ने तीन एसआई समेत 26 लोगों की तैनाती भी कर दी है। 

विज्ञापन


अब इस थाने को पुलिस आयुक्त द्वारा हरी झंडी का इंतजार है। इसके शुरू हो जाने के बाद लोग साइबर अपराध की सीधे शिकायत कर सकेंगे। पुलिस विभाग ने अपने पोर्टल ‘हर समय’ पर भी नए साइबर थाने को अपडेट कर दिया है। यहां दर्ज मामलों के एफआईआर की जानकारी पीड़ित को ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी।

दिल्ली से नजदीक होने के कारण फरीदाबाद जिले में लगातार साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जून के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में छह नए साइबर थानों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद से ही जिले में इसके लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही थी। पुलिस विभाग ने ओल्ड फरीदाबाद के बैंड मार्केट में जगह चिन्हित कर थाना बनाकर तैयार कर दिया है। 

इसमें एक प्रभारी, तीन एसआई समेत कुल 26 लोगों की तैनाती भी मंगलवार शाम को कर दी गई है। बुधवार सुबह पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा इस थाने का निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन डीजीपी की क्राइम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के कारण यह स्थगित हो गया। 

यह मिलेगा फायदा
साइबर थाना शुरू होने के बाद साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायत सीधे की जा सकेगी। अभी तक विभिन्न थानों के माध्यम से शिकायत साइबर सेल तक पहुंचती थी। जहां कई मामलों में छानबीन के बाद एक-एक साल बाद केस दर्ज किए जा रहे थे। अब जांच में तेजी आने के साथ साइबर ठगों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। 
विज्ञापन

-बसंत कुमार, प्रभारी, साइबर थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें