शहर के चौक चौराहों और गलियों के सामने खुले में कचरा जलाने वालों की अब खैर नहीं। निगम निगम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वॉट्सएप नंबर जारी किया है।
शहरवासी अगर कहीं भी किसी व्यक्ति को खुले में कचरा जलाते देखते हैं तो उसका फोटो खींचकर उस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं। निगम अधिकारियों ने इस वाट्सएप नंबर को शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाया है।
ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी। ये अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू किया गया है। इस अभियान में स्थानीय रेजीडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की भी मदद ली जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 16 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है। जिसमें वह सेक्टर के रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिल कर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
इस नंबर पर भेज सकते हैं फोटो
शहर के लोग कचरा जलाने के फोटो नगर निगम के वाट्सएप नंबर 09599780982 भेज सकते हैं। नगर निगम एसई अनिल मेहता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान की शुरूआत की जा रही है। जैसे ही लोग शिकायत भेजेंगे हमारी टीम उस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी।