दिल्ली महिला आयोग के अनुसार फरहान अख्तर, शंकर महादेवन, कैरालिसा मोंटेरियो समेत अभिनेता और संगीतकार ल्यूक केन्नी (रॉक ऑन फेम), गायिका अनुष्का मनचंदाना और गायिका महालक्ष्मी अय्यर रेप रोको आन्दोलन के लिए एक म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए एक साथ आए हैं।
इस वीडियो में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के 37 दिन लम्बे सत्याग्रह के साथ एकजुटता व्यक्त की गयी है। इस वीडियो को तैयार करने के लिए बॉलीवुड गायिका कैरालिसा मोंटेरियो ने रेप रोको अभियान का थीम गीत बनाने के लिए दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया।
यूएन वीमेन केएमएआडी(मैन अंगेस्ट रेप एंड डिसकरिमिनेशन) अभियान केगुडविल एम्बेसडर अभिनेता फरहान अख्तर इस अभियान को समर्थन दे रहे हैं।
आयोग को उम्मीद है कि बॉलीवुड के लोगों के समर्थन मिलने से समाज में बलात्कार के खिलाफ जागरुकता फैलाने में मदद मिलेगी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जय हिन्द ने कहा कि 8 महीने की बच्ची से बलात्कार पर लोग अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं।
बलात्कार केखिलाफ अभियान को समर्थन दे रहे हैं। 8 मार्च को दिल्ली में बड़ा आंदोलन है। सेंट्रल पार्क में सुबह 9.30 बजे एक मानव श्रंखला बनाने जाएगी।
लोगों से कहा जा रहा है वह इस श्रृंखला का हिस्सा बनें और बलात्कार पर चुप रहने की संस्कृति को रोकें। लोग इसमें शामिल होने के लिए 9313-181-181 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।