तावड़ू। ‘गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से शुक्रवार को तावड़ू गूंज उठा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली यात्रा में महिलाएं भजनों पर श्रद्धा से झूमती नजर आईं,वहीं श्रद्धालु लगातार गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
गणेश प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहन में विराजमान कर यात्रा शहर के पटौदी चौक, लखपत चौक, बावला चौक से निकाली गई। संवाद