फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजूपुर-दोस्तपुर लिंक रोड की 60 लाख रुपये से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राजूपुर से दोस्तपुर तक जाने वाली लिंक रोड की लंबे समय से जर्जर हालत को देखते हुए पंचायत एवं विकास विभाग ने इसकी मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सड़क की स्पेशल रिपेयर के लिए टेंडर जारी किया गया है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से सड़क की खराब हालत को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने और जर्जर हालत के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। पंचायत एवं विकास विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रवीण ने बताया कि राजूपुर से दोस्तपुर तक लिंक रोड की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से सड़क की स्पेशल रिपेयर कराई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें